Recipe By: Khwaish Rajput
तैयार करने का समय : 15 मिनट
पकने का समय : 15 मिनट
कुल समय बनने के लिए : 30 मिनट
कितने सदस्यों के लिए : 3
पाक शैली : इंडियन
रेसिपी श्रेणी : नॉन-वेज (Curry)
कैलोरी – 216 Cal (150 g फिश करी)
फिश करी रेसिपी भारत के अलग अलग राज्यों एवं समूचे भारत में मटन करी की तरह फिश करी भी बहुत प्रचिलित हैं और खाने में एक अलग ही सवाद हैं, परन्तु फिश की रेसिपी का उत्तम सवाद पाने के लिए हमारा फिश करी को सही विधि के अनुसार बनाना बहुत जरूरी होगा, तो चलिए बनाते हैं, टेस्टी फिश करी एक सही और आसान विधि के साथ |
मछली की रेसिपी बनाने के लिए हमे जरूरत होगी कुश आवश्यक सामग्री की, आइये एक नजर डाल लेते हैं, सामग्री पर |
मुख्य सामग्री फिश करी बनाने के लिए – Fish Curry Recipe Samagri
• लगभग 500 ग्राम ➥ मछली ( कटी हुई )
• कच्चे प्याज ➥ 2 बड़े
• 1 बड़ी गांठ ➥ लहसुन
नमक ( सवाद अनुसार )
• साबुत हरी मिर्च ➥ 4 से 5
• डेढ़ से 2 चम्मच ➥ गरम मसाला
• 1 से 2 चम्मच ➥ धनिया पिसा हुआ
• 1 से डेढ़ चम्मच ➥ मिर्च लाल पाउडर
• एक से डेढ़ चम्मच ➥ हल्दी पिसी हुई ( टीस्पून )
• 1 से डेढ़ चम्मच ➥ सरसों का तेल ( टेबलस्पून )
सरल फिश करी बनाने की विधि – Tasty Fish Curry Banane Ka Tarika
① सबसे पहले हम कटी मछली को साफ़ पानी से अच्छे से धुल लेंगे |

② अब एक प्लेट में हम 2 प्याज, 1 लहसुन की गांठ और 4 से 5 हरी मिर्च निकाल लेंगे |

③ हम अब मिक्सी में कच्चे प्याज, लहसुन और हरी मिर्च का इन सबका पेस्ट बना लेंगे |

④ अब हम एक प्लेट लेंगे और उसमें सभी सब्जी मसाले जैसे की नमक, पिसी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, पिसा धनिया यह सब निकाल लेंगे |

⑤ हमने जिस, लहसुनो , कच्चा प्याज और हरी मिर्ची का मिक्सचर बनाया था, उस पेस्ट में हम सभी मसाले मिक्स कर लेंगे |

⑥ अब हम एक कड़ाही लेंगे और उसमें 1 से डेढ़ चमचा (टेबलस्पून) सरसों का तेल डाल कर हल्का गरम कर लेंगे |

⑦ अब सब्जी मसालों और लहसुन, प्याज, हरी मिर्च से बने पेस्ट को कड़ाही के तेल में डाल देंगे |

⑧ अब हम इस पेस्ट को अच्छे से तेल में भुनेगे जब तक मसाला तेल ना छोड़े |

⑨ अब हम मसाले में कटी हुई फिश को डाल कर अच्छे से मसाले में इस तरीके से मिलाए गे जिससे हमारा सारा मसाला मछली के अन्दर तक मिक्स हो जाए |

⑩ अब हम फिश की करी बनाने की लिए कड़ाही में आधा गिलास पानी डालदेंगे, ताकि हमारी फिश करी की ग्रेवी बन पाए |

⑪ पानी डालने के बाद हम कड़ाही को ढक्कन से 10 से 15 मिनट तक ढक कर पकने के लिए छोड़ देंगे ताकि हमारी डिश अच्छे से बन कर रेडी हो जाए |

⑫ 10 से 15 मिनट बाद हम गैस को बंद कर देंगे, अब आप देख सकते हैं हमारी लजीज फिश करी की डिश बन कर तैयार हैं |

अब आप फिश को किसी बाउल में निकाले और खाने में अपने लिए फिश को परोसे और इस स्वादिष्ट डिश का भरपूर आनन्द ले |

मछली की रेसिपी को हम किसके साथ सर्व करें: आप फिश को चावल और चपाती के साथ सर्व करे |
उम्मीद है आपने मछली करी बनाने का तरीका आपने सीख लिया हैं, और यह फिश की शानदार डिश आपको पसंद आई होगी |
धन्यवाद । 🙏
मछली में कौन सा विटामिन मिलता है?
उत्तर- मछली में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण विटामिन :
① ओमेगा 3 फैटी एसिड
② विटामिन डी
③ विटामिन बी2
④ विटामिन ए
⑤ विटामिन बी12
मछली खाने से क्या क्या फायदा होता है?
उत्तर- ① मछली आपके दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखती हैं , साथ ही दिल के दौरे के जोखिम को भी कम करती हैं |
② मछली की हमारे मस्तिष्क और आंखों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका है |
③ मछली के सेवन से शरीर में ऑटोइम्यून बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है |
Bhut badhia fish curry recipe, yummy 😋