छोले भटूरे रेसिपी | Chole Bhature Recipe Hindi

Recipe By: Khwaish Rajput

तैयारी का समय : 2 घंटा

कुल समय बनने के लिए : 3 घंटा

रेसिपी श्रेणी : Main Course Breakfast

कितने सदस्यों के लिए : 3

पकने का समय : 1 घंटा

पाक शैली : North Indian, Punjabi

कैलोरी – 512 cal (1 भटूरा, 200gm छोले)

चटपटे छोले भटूरे नाम सुनते ही दिल करे खाने का, भारतीय लोग बहुत से चाव होटलो पर, ढाबों पर, फ़ूड कॉर्नर पर बहुत चाव से खाते हैं, और प्रमुख तोर पर पंजाब में छोले भटूरे बहुत प्रचिलित हैं, तभी इसको लोग पंजाबी छोले भटूरे के नाम से बुलाते हैं और अमूमन बहा लोग बहुत आदिक मात्रा में छोला भटूरा खाते हैं |

छोले भटूरे की रेसिपी बनाना बहुत सरल हैं, तो चलिए स्टेप बाय स्टेप देखते हैं छोले भटूरे बनाने का तरीका और अपने छोले भटूरे बनाना शुरू करते हैं |

छोला भटूरा बनाने के लिए हमें कुश जरूरी सामग्री की आवशकता होगी, आइये एक नजर डालते हैं छोले और भटूरे सामग्री पर |

जरूरी सामग्री छोले भटूरे को बनाने के लिए – Chole bhature ingredients

भटूरे बनाने की सामग्री

300 से 400 ग्राम ➥ मैदा का आटा

40 से 50 ग्राम ➥ सूजी

नमक अपने टेस्ट के अनुसार

200 ग्राम ➥ दही

भटूरे तलने के लिए ➥ 3 से 4 बड़े कलछी तेल ( रिफाइंड तेल )

छोले बनाने की सामग्री

250 से 300 ग्राम ➥ काबुली चना

4 से 5 ➥ हरी मिर्च

2 बड़े ➥ प्याज

बारीक कटा हरा धनिया

1 चम्मच ➥ हल्दी पाउडर

1 से आधा चम्मचजीरा

नमक अपने सवाद अनुसार

2 से 3 बड़ेलाल टमाटर

1 चम्मच ➥ पिसा गरम मसाला

1 से डेड चम्मच ➥ लाल मिर्च पाउडर

2 बड़े चम्मच ( टेबलस्पून ) ➥ सरसो तेल

2 से 3 चम्मचलहसुन अदरक का पेस्ट

2 बड़ी इलायची | 3 से 4 तेज पत्ता | 5 से 6 लौंग


सरल छोले भटूरे बनाने की विधि – Chhole Bhature Banane Ki Vidhi


भटूरे को बनाने की विधि (bhature banane ka tarika)

① सबसे पहले हम भटूरे बनाने के लिए प्लेट में 300 से 400 ग्राम निकाल लेंगे मैदे का आटा (maida flour) |

प्लेट में मैदा

② अब हम एक कटोरी में 150 से 200 ग्राम दही निकाल लेंगे, साथ ही में एक प्लेट में सूजी निकाल लेंगे |

कटोरी में दही और प्लेट मैं सूजी

③ अब हम मैदे में दही, सूजी, और हल्का नमक मिला कर मैदे के आटे को गूथ लेंगे, और गुथे हुए आटे को डेढ़ से 2 घंटा डक कर रख देंगे किसी प्लेट से, इससे हमारे भटूरे बहुत ज्यादा मुलायम बनेंगे |

प्लेट में मैदे का आटा

④ अब हमारा जो गुथा हुआ मैदे का आटा हैं उसकी हम लोई काट लेंगे |

प्लेट में छोटी मैदे की लोई

⑤ अब हम लोई को चकले पर ऱखकर उसको बेल लेंगे |

मैदे की कच्ची रोटी

⑥ अब हम कड़ाही लेंगे, उसमें रिफाइंड तेल के इस्तेमाल से हम भटूरो को अच्छे से तल लेंगे |

कड़ाही में फ्राई होते भटूरे

⑦ अब आप देख सकते हैं हमारे फूले फूले कुरकुरे भटूरे बन कर एकदम तैयार हैं |

भटूरे

छोले बनाने की विधि (Chhole Banane ki Vidhi)

① सबसे पहले हम एक कुकर लेंगे, उसी में हम 250 से 300 ग्राम काबुली छोले निकाल लेंगे |

कुकर में कच्चे काबुली छोले

② अब हम उन्हीं काबुली छोले में पानी डाल कर उन्हें कुकर में उबाल लेंगे |

कुकर में उबले हुए काबुली छोले

③ अब हम 5 से 6 हरी मिर्च, 3 लाल टमाटर, और 3 से 4 कच्चे प्याज इन सबको काट कर मिक्सी में डाल देंगे |

मिक्सी में साबुत प्याज मिर्च और टमाटर

④ हम अब मिक्सी में टमाटर, प्याज और हरी मिर्च इन सबका पेस्ट बना लेंगे |

मिक्सी में प्याज हरी मिर्च टमाटर का पेस्ट

⑤ अब हम एक कड़ाही में थोड़ा तेल ले लेंगे, फिर उसमें 6 से 7 काले लौंग डाल देंगे |

कड़ाही में तेल और लौंग

⑥ अब हम इसी कड़ाही में 3 से 4 तेज पत्ता डाल कर फ्राई कर लेंगे, छोले के टेस्ट को और बेहतर बनाने के लिए |

कड़ाही में तेल लौंग और फ्राई होते तेज पत्ता

⑦ हम एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच लहसुन अदरक का बारीक पेस्ट बना लेंगे और जो मिक्सी में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च का पेस्ट तैयार किया था उसको कड़ाही के तेल में डाल कर साथ ही उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डाल कर आधा कटोरी पानी कर मसाले को फ्राई कर लेंगे |

लहसुन अदरक पेस्ट और कड़ाही में मसाला

⑧ अब हम मसाले को तब तक भुने गे जब तक मसाला अच्छे से तेल ना छोड़ दे |

कड़ाही में भुनते मसाले

⑨ मसाला भुनने के बाद उसमें हम उबाले हुए काबुली छोले को मसाले में डाल कर अच्छे से मसाले में मिला लेंगे और साथ ही में एक गिलास पानी डाल कर 10 से 15 मिनट अच्छे से पकने के लिए छोड़ देंगे |

कड़ाही में तैयार छोले

⑩ 10 से 15 मिनट के बाद हम गैस को बंद कर लेंगे, आप देख सकते हैं हमारे टेस्टी छोले बन कर एक दम रेडी हैं |

कड़ाही में छोले की रेसिपी

रेसिपी जरूरी सुचना

छोलो की रौनक और सवाद और बढ़ाने के लिए, छोले बनने के बाद उसमें आप उप्पर से ताज़ी हरी वाली धनिया डाल सकते हैं |

अब आप छोलो को भटूरे के साथ परोसे और छोले भटूरे की रेसिपी का खाने में आनंद लें |

बहुत थैंक्स रेसिपी देखने के लिए आपका 🙏

तब तक, खूब खाए, ज़िन्दगी भर एहसे मुस्कुराए और खुश रहें।


एक प्लेट छोले भटूरे में कितनी कैलोरी होती है?

उत्तर- एक छोले भटूरे की प्लेट में, लगभग 1 भटूरा और 200 ग्राम छोले में लगभग 512 कैलोरी (Cal) होती है |


Share on:

Hi, I'm Khwaish Singh Rajput, nickname Himani Singh, a Cooking Instructor, Writer & Founder of ZaykaRecipesHub. A blog that provides authentic information regarding, Indian Food Recipes, Food Blogger +🥬 Recipe Developer Follow Me 🍽️ Status Update: Currently hungry 🍔🌭🌮🥗🍪 👇 Check out my latest blog post 👇

Leave a Comment