Recipe By: Khwaish Rajput
तैयार करने का समय : 10 मिनट
कुल समय बनने के लिए : 40 मिनट
कितने सदस्यों के लिए : 3
पकने का समय : 30 मिनट
पाक शैली : भारतीय
अंडा करी एक स्वादिस्ट लोकप्रिय भारतीय डिश हैं, भारत के भिन भिन राज्यों में वेजीटेरियन और नॉन वेजीटेरियन लोगो की यह पसंदीदा डिश हैं और वह इसे बहुत चाव से खाते हैं, अमूमन लोगो को होटल या ढाबों में बनी पंजाबी अंडा करी खाना अधिक पसंद है,
आज हम आपको एकदम हटकर रेसिपी बनाना बताएंगे, जिससे बहुत आसानी से आप भी घर पर टेस्टी होटल जैसी अंडा करी बना पाएगे |
अंडा करी बनाने का तरीका बहुत ही सरल हैं, रेसिपी शुरू करने से पहले आइये एक नज़र ड़ालते हैं अंडा करी बनाने में उपयोग होने वाली कुछ मुख्य सामग्री पर |
अंडा करी के लिए सामग्री – Ingredients for anda kari recipe
• 1 चम्मच ➥ टीस्पून हल्दी
• 1 चम्मच ➥ लाल मिर्च
• गरम मसाला ➥ 1 चम्मच
• नमक अपने सवाद अनुसार
• 2 चम्मच ➥ पिसा धनिया
• 3 बड़े ➥ कच्चे प्याज
• 1 गांठ ➥ लहसुन
• तेल ➥ 2 बड़े चमचे
• 5 से 6 ➥ कच्चे अंडे
अंडा करी बनाने की विधि – Anda Kari Banane Ki Vidhi
① सबसे पहले कच्चे अंडो को हम एक खाली प्लेट मैं निकल लेंगे |

② अब हम एक भगोना लेंगे उसमें 2 गिलास पानी डाल कर उसमें सभी कच्चे अंडो को डाल कर गैस पर 10 से 15 मिनट के लिए बॉयल कर लेंगे मतलब पका लेंगे |

③ अब हम उबले अंडो को छील कर एक प्लेट में रख लेंगे |

④ अब हम एक प्लेट में 2 से 3 कच्चे प्याज़ और एक लहसुन की गांठ लेंगे और उनका मिक्सी में पेस्ट बना लेंगे |

⑤ अब हम एक प्लेट मैं नमक, लाल मिर्च, पिसा धनिया, गरम मसाला, हल्दी पावडर निकाल लेंगे |

⑥ अब हम एक कड़ाही लेंगे उसको गैस पर रखगे और उसमें 2 बड़े चमचे तेल डालेंगे और उसमें उबले अंडो को डाल कर अच्छे से फ्राई कर लेंगे |

⑦ अंडे अच्छे से फ्राई होने के बाद हम उसको एक प्लेट में निकाल लेंगे |

⑧ हमने जो प्याज और लहसुन का पेस्ट बनाया था अब हम उसमे सारे मसाले मिक्स कर लेंगे |

⑨ अब जिस तेल में हमने अंडो को फ्राई किया था, उसमे हम प्याज़, लहसुन मसाले का तैयार मिक्सचर डाल कर उसको अच्छे से भूंन लेंगे |

⑩ अब हम फ्राई किए हुए अंडो को भुने हुए मसाले में डालकर कर उसको अच्छे से मसाले में मिक्स कर लेंगे |

⑪ अब हम अंडो की ग्रेवी को पतला करने के लिए उसमे 1 से डेढ़ गिलास पानी डालेंगे, और 10 से 15 मिनट अंडे की सब्जी को पकने के लिए छोड़ देंगे |

⑫ 10 से 15 मिनट के बाद हम गैस को बंद कर देंगे, आप देखिए हमारी स्वादिष्ट अंडा करी बन कर तैयार हो चुकी है |

अब आप इसको खाने मे सर्व करे अपने लिए और इस टेस्टी Ande ki Sabji का लुफ्त उठाए |
एग करी को हम किसके साथ सर्व करें: इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते है |
उम्मीद है आपने अंडा करी कैसे बनाते हैं, यह सीख लिया होगा और यह शानदार anda kari recipe आपको पसंद आई होगी |
खुश रहें, खाते रहें, और मुस्कुराते रहें |
रेसिपी को देखने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। 🙏
जरूरी सुचना
अंडे में पाया जाने वाला साल्मोनेला (salmonella bacteria) बैक्टीरिया से बचने के लिए हमे अच्छी तरह उबाला हुआ अंडा (hard-boiled eggs) ही खाना चाहिए |
अंडा में कौन सा विटामिन रहता है?
उतर- अंडे में विभिन्न प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं |
अंडे में पाए जाने वाले विटामिन कुछ इस तरह से हैं.
① विटामिन A
② विटामिन D
③ विटामिन B12
④ विटामिन B2
⑤ विटामिन E
⑥ बायोटिन
⑦ चोलिन
⑧ फास्फोरस
⑨ आयोडीन
⑩ सेलेनियम
⑪ फोलेट
⑫ आयरन
⑬ ल्यूटिन और ज़ीएक्सान्थिन
⑭ पैंटोथेनिक एसिड ( विटामिन B5 )
उबले अंडे खाने से क्या फायदा होता है?
उतर- ① उबले अंडे पोषक तत्वों से भरे होते हैं. अंडे हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल ( Good HDL levels) को बढ़ाने में मदद करते हैं |
उतर- ② उबले अंडे में पाए जाने वाले ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन तत्व में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों की स्वास्थ्य को बनाए रखने में हमारी बहुत सहायता करते हैं |
उतर- ③ अंडे में चोलिन (choline) नामक आवश्यक पोषक तत्व पाया जाता, मस्तिष्क तंत्रिका तंत्र, मस्तिष्क कोशिका झिल्ली की संरचना को बनाए रखता और हृदय स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है।